विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्‍तान करेगा रिहा: अमेरिका

अमेरिका ने भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को भारत को सौंपने के पाकिस्तान के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया. अभिनंदन इस समय पाकिस्तान की हिरासत में हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र में बृहस्पतिवार को अचानक घोषणा की कि शांति की पहल करते हुए अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास दोनों पक्षों की वायु सेनाओं के बीच मुठभेड़ के बाद बुधवार को अभिनंदन को उस समय पकड़ लिया था, जब उनका मिग 21 लड़ाकू विमान गिर गया था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने खान की घोषणा को संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इस प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं कि पाकिस्तान उसकी हिरासत में बंद भारतीय पायलट को शुक्रवार को रिहा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका दोनों पक्षों से अनुरोध करता है कि वे प्रत्यक्ष वार्ता करके और अन्य माध्यमों से तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं. सैन्य गतिविधि से हालात और बिगड़ेंगे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान से फिर अपील करते हैं कि वह अपने देश में आतंकवादियों की पनाहगाह को नष्ट करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे।

सदन में बहुमत के नेता स्टेनी होयर और अन्य सांसदों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर चिंता व्यक्त की/

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र में बृहस्पतिवार को अचानक घोषणा की कि शांति की पहल करते हुए अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!