भोपाल में आयोजित की गई आईपीएस मीट में इस बार फिर उज्जैन के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर न केवल यह साबित कर दिया कि वह शानदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी है, बल्कि अच्छे कलाकार भी है। देखिये उज्जैन एसपी और कलेक्टर और आईजी का यह अंदाज। आईपीएस मीट में उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर पूरी मीट में छाए रहें। शिव तांडव स्त्रोत से भगवान महाकाल की स्तुति तो इतनी शानदार रही कि हर कोई दंग रह गया। वहीं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी उज्जैन के अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर और कलेक्टर शशांक मिश्र कुशल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं बल्कि मंझे हुए कलाकार भी है। भोपाल समारोह में उनका यही अंदाज सामने आया जब उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर और कलेक्टर शशांक मिश्र ने यहां शानदार कव्वाली पेश कर समां बांध दिया। खास बात यह रही कि इस दौरान उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता भी कम नही पड़े और उनका बेहतरीन साथ दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









