देवी अहिल्या एयरपोर्ट से 700 ग्राम सोना किया जब्त

इंदौर के देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की तैनात टीम के सामने रोज सोने की तस्करी के नए मामले सामने आ रहे है। बुधवार को विभाग ने सोना तस्करी का अनोखा मामला पकड़ा है। दुबई से आया एक यात्री ने हथौड़ी के अंदर 7 सौ ग्राम सोना छिपाकर लाया था। जिसे कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया। वीओ – डिप्टी कमिश्नर देवेश गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार रात साड़े 12 बजे आई दुबई फ्लाइट के एक यात्री के बैग में हथौड़ी नजर आई। दुबई से लोहे की सामान्य हथौड़ी लेकर आने पर संदेह हुआ। इसकी जानकारी असिस्टेंट कमिश्नर शक्ति सिंह गोहिल को दी गई। उन्होंने यात्री को पूछताछ के लिए रोकने के निर्देश दिए। कमिश्नर नीरव मल्लिक से अनुमति लेकर यात्री से सघन पूछताछ शुरू हुई। हथौड़ी की स्कैनिंग में उसके मुख्य भाग और अंदरूनी बनावट की धातु में असमानता नजर आई। पहले तो आरी से हथौड़ी को काटने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह लैथ मशीन पर भेजकर हथौड़ी के ऊपरी लोहे की परत को काटा गया। काफी सावधानी से करीब तीन घंटे तक धीरे-धीरे लोहे की परत को छीला गया। हथौड़ी के जिन दो सिरों से चोट मारी जाती है उनके भीतर खोखले कंपार्टमेंट में सोना मिला। इसे पिघलाकर डाला गया था। सोना जब्त कर यात्री से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, इससे एक दिन पहले भी दुबई से लौटे एक तबला वादक कमलेश कंडारा सोमवार देर रात दुबई से आने वाली फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके बैग में तबला ठीक करने वाली हथौड़ी भी थी। बैग की जांच में कस्टम अधिकारियों को यह हथौड़ी दिख गई। पीतल की इस हथौड़ी को देख अधिकारी संशय में पड़ गए और उन्हें लगा कि यह सोने की है। इसके बाद करीब पौने घंटे तक इसकी जांच होती रही। जब अधिकारी पूरी तरह से संतुष्ट हो गए की यह हथौड़ी सोने की नहीं है और तबला ट्यून करने के लिए है, तब जाकर कमलेश को जाने दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!