कैंसर रोकथाम जागृति एवं परीक्षण के लिये लगा शिविर, 56 महिलाओं का किया गया नि:शुल्क परीक्षण

  इंदौर के राबर्ट नर्सिंग होम में ग्रीवा कैंसर एवं स्तन कैंसर के रोकथाम के संबंध में जागृति एवं परीक्षण के लिये तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 56 महिलाओं का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। शिविर में रोटरी क्लब तथा सहायता संस्था ने भी सहयोग किया। रार्बट नर्सिंग होम के अधीक्षक डॉ. विजयसेन यशलहा ने बताया कि  शिविर में 56 महिलाओं की पेप स्मीयर जांच  की गई। महिलाओं को स्वयं की स्तन जाँच करने की विधि बताई गई,  जिससे समय पर स्तन कैंसर का पता लग जाये। जिससे उसके फैलने का भय नही रहे तथा दर्दनाक  मृत्यु से बचा जाये। शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक कष्ट न हो। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने भी इस शिविर की जानकारी ली। इस शिविर में डॉ. संध्या गोयल, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. विजया लाड, डॉ विजयसेन यशलहा का सहयोग रहा। डॉ. विजय सेन यशलहा हर वर्ष यहा नि:शुल्क शिविर लगाते है। वे प्रतिदिन अस्पताल में आने वाले मरीजों की आवश्यकता के अनुसार पेप स्मीयर जांच करते है। शिविर के आयेाजन में रोटरी क्लब के अलावा इंडियन मेडिकल एशोसिऐशन इंदौर, स्त्री रोग विशेषज्ञ संस्था और स्वयंसेवी संगठन "सहायता'' का सहयोग भी रहा । यह शिविर जागरूकता लाने के लिये डॉ. यशलहा द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है।
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!