इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के हेमू कॉलोनी में पिछले 1 माह पूर्व 10 लाख रुपए की लूट की घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिसके पुलिस को कुछ फुटेज भी मिले थे। लेकिन बदमाशों के फुटेज साफ नहीं आने की वजह से पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पा रही है। वहीं पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम सी साबित हो रही है। जिसको लेकर आज सोनी समाज के लोग बड़ी संख्या में डीआईजी रूचि वर्धन से मिलने पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने जल्द से जल्द लूट करने वाले बदमाशों को पकड़ने की मांग करते हुए डीआईजी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। वहीं डीआईजी परिसर में समाज के लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने को लेकर नारेबाजी भी की।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









