सोमवार शाम मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी के अंदर खाना बनाते वक्त एक घर के अंदर गैस जल रही थी। इसी दौरान अचानक से टंकी का रेगुलेटर निकल जाता है और जोरदार विस्फोट हो जाता है। सिलेंडर में विस्फोट से छत पर लगा पंखा, फ्रिज और बर्तन आदि टूट गए। हालांकि यह गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मोहल्ले वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर जैसे तैसे स्थिति सम्भाली। ब्लास्ट होने से घर के अंदर लगी लाइट भी फूट गई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ। अब जांच का विषय यह है कि टंकी का रेगुलेटर अपने आप कैसे निकला।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









