जम्मू कश्मीर पार्षदों का 25 सदस्यीय दल पहुंचा इंदौर

देश में लगातार तीन बार स्वच्छता की हैट्रिक लगाने वाले इंदौर की ख्याति इतनी फैल चुकी है कि देश के कई प्रदेशों से अब तक कई दल इंदौर आकर के सफाई व्यवस्था को ना सिर्फ देख चुके हैं। बल्कि अपने शहर में भी इस व्यवस्था को अमल में लाने की कवायद कर रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू नगर निगम के पार्षदों का दल इंदौर पहुंचा। दल के सदस्यों ने लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की। जम्मू कश्मीर के पार्षदों का दल सोमवार को इंदौर पहुंचा। 25 सदस्यी दल ने शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के साथ ही कचरा प्रबंधन और सीवरेज सिस्टम को भी समझा। दल के सदस्यों ने लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की। दरअसल स्वच्छता की हैट्रिक लगाने वाला इंदौर शहर स्वच्छता का चैका लगाने की तैयारी कर रहा है। यहां आए दिन अन्य प्रदेशों से लोग आकर शहर की सफाई व्यवस्था को देखते हैं। इसी क्रम में आज जम्मू नगर निगम का परिषद दल इंदौर पहुंचा। नगर निगम जम्मू के सभापति और उपमहापौर की अध्यक्षता में दल ने इंदौर शहर की स्वच्छता और सफाई देखने के साथ ही यहां कचरा प्रबंधन सिस्टम को लागू करवाने के संदर्भ में ट्रेनिंग भी ली। जब दल के सदस्य पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात करने पहुंचे तो शहर की ताई सुमित्रा महाजन ने राजनीति से परे हटकर विकास के लिए सबका साथ, सबका सहयोग लेने की बात दल को समझाइ, जिस पर दल के सदस्यों ने राजनीति से ऊपर उठकर जम्मू के विकास के लिए सबको साथ लेकर काम करने की बात कही। मीडिया से चर्चा में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर शहर में अब लोगों को स्वच्छता का पाठ नहीं पढ़ाना पड़ता है, यहां के लोग स्वच्छता के आदी हो चुके हैं और यही वजह है कि लोगों ने सफाई बरकरार रखने को अपनी आदत बना लिया है। ताई ने कहा कि, शहर स्वच्छता का चैका जरुर लगाएगा। वही जम्मू नगर निगम की उपमहापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, इंदौर से ली गई ट्रेनिंग के आधार पर जम्मू नगर निगम की परिषद को स्वच्छता और विकास कार्यों को बहाल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर के सिस्टम को जम्मू में लागू करवा कर वहां भी लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने की कवायद की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!