इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चैराहे पर बीजेपी नेता की गाड़ी ने एक्टिवा सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बीजेपी नेता के ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है। मामला देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चैराहे का है। यहां पर बीजेपी नेता और एमआईसी मेंबर सूरज केरो की इनोवा गाड़ी में एक एक्टिवा सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और ड्राइवर को आम जनता ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार को जप्त कर लिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









