वैलेंटाइन डे के दिन जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जहर खाने के बाद युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने वैलेंटाइन डे के दिन अपने ही घर में कुछ जहरीली वस्तु खा ली थी। जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों और पुलिस का ऐसा अनुमान है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में नाकामी के चलते जहरीली वस्तु खाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









