इंदौर में पुलिस प्रशासन सवा लाख इनामी बदमाश जीतू सोनी के खिलाफ लगातार षिकंजा कसती जा रही हैं। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन के अधिकारी भू माफिया जीतू सोनी के तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न पहुंचे और कोर्ट के आदेश के बाद माफिया जीतू सोनी की 11 संपति को कुर्क किया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस पूरे प्रदेश सहित इंदौर में भी भू माफियाओं पर लगातार नकेल कसते जा रही है। सबसे बड़े और सवा लाख के इनामी बदमाश जीतू सोनी लंबे समय से फरार है। इंदौर पुलिस ने माफिया जीतू सोनी पर इनाम भी घोषित किया है। वहीं माफिया जीतू सोनी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन माफिया कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने आदेश देते हुए संपति कुर्क करने के आदेश दिए थे। बता दें कि जीतू सोनी सहित परिवार के नाम पर लगभग 30 संपति हैं, जिसमें से आज प्रशासन की टीम ने 11 संपतियों को कुर्क किया हैं। इस दौरान साउथ तुकोगंज इलाके में होरिझोन मल्टी पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची, जहां पर उन्होंने 11 फ्लैटों पर कुर्की की कार्रवाई की। यह पहली कार्रवाई है जहां पर सभी प्लेटो को कुर्क किया गया। इससे पहले कई बार जितने भी पीड़ित व्यक्ति थे उन सभी को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद उनका अधिकार दिलाया जा चुका है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









