नगर निगम में एक बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने

इंदौर नगर निगम में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आईटी विभाग में कार्यरत कुछ षड़यंत्रकारियों ने बड़ी ही चालाकी से एडिशनल कमिश्नर एसके चैतन्य के हस्ताक्षर की कॉपी कर दी। इसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर उनके हस्ताक्षर को लेटर पर उकेरा गया और इसे एडिशनल कमिश्नर कार्यालय में फर्जी तरीके से इन्वर्ड करवाकर भोपाल भेज दिया गया।
इस आधार पर ई-नगर पालिका से पासवर्ड जनरेट हो जाता है। इसी पासवर्ड से पूरा ई-नगर पालिका के काम में बदलाव किए जा सकते थे। इतना महत्वपूर्ण पासवर्ड के लिए जिसका नाम भेजा गया उसकी पड़ताल की गई तो मामला फर्जी निकला। अब निगम में फर्जीवाड़ा को लेकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के आईटी विभाग के कार्यरत पांच लोगों ने बड़े ही शातिराना ढंग से आईएएस एसके चैतन्य के फर्जी हस्ताक्षर किए और फिर लेटर को भोपाल भेजकर ई-नगर पालिका के आईडी पासवर्ड हाथियाने की प्लानिंग की। फर्जीवाड़े में शामिल लोग पूरी तरह से कामयाब भी हो चुके थे और आईडी पासवर्ड जारी होने वाला था, लेकिन उससे पहले ई-नगर पालिका का काम करने वाले इंदौर की टीम ने कन्फर्म करना चाहा, क्योंकि करोड़ों-अरबों का मामला था और इसी आईडी पासवर्ड के नाम पर कुछ भी हो सकता था। इसकी पड़ताल करने टीम आई तो पता चला कि पूरा मामला ही फर्जी हैं और निगम को करोड़ों रुपए का चुना लगाने की तैयारी कर ली गई थी। फिलहाल मामले को लेकर गोपनीय जांच शुरू हो गई हैं। वहीं नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने कहा कि, इस पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। इंदौर नगर पालिका निगम में फर्जीवाड़े के इस प्रयास से भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है। जबकि अब नगर निगम इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी में है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!