स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट आज चोईथराम हाॅस्पिटल पहुंचे और धार में हुई माॅब लिंचिंग घटना के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक एक लाख रुपए स्वीकृति के आदेश भी चारों घायलों को दिए।
यह राशि उनके खातों में अंतरित की जा रही है। इस अवसर पर देपालपुर विधायक विशाल पटेल, एसडीएम सांवेर रवीश श्रीवास्तव व तहसीलदार तपिश पांडे भी उपस्थित थे। अस्पताल में भर्ती ग्राम लिंबा पिपलिया जिला उज्जैन के नरेन्द्र शर्मा ने मंत्री सिलावट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में उनका बेहतर इलाज हुआ है। इसी गांव के जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन मंत्रीजी ने उनकी खोज खबर ली। ग्राम श्योपुर खेड़ा के विनोद मुकाती से भी मंत्री सिलावट ने देर तक चर्चा की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी रीढ़ में लगी चोंट जल्द ठीक हो जाएगी। उनके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









