जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र हितग्राहियों के सत्यापन का कार्य जारी

इंदौर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों के सत्यापन के अभियान के अन्तर्गत सत्यापन दलों द्वारा इंदौर जिले में सत्यापन का कार्य प्रगति पर है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एल मुजाल्दा ने बताया कि जिले में लगभग दो लाख 74 हजार 785 पात्र परिवार हैं, जिसमें से अभी तक एक लाख 13 हजार 429 परिवारों का सत्यापन मोबाइल एप से हो गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम के कुछ क्षेत्रों में गलत अफवाह फैलाकर कुछ सत्यापन दलों का सत्यापन कार्य में बाधा उत्पन्न की जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस अभियान के संबंध में शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री का लाभ प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों का सर्वे घर-घर जाकर अनिवार्य रूप से किया जाना है। सर्वे के दौरान ही उनकी पात्रता संबंधी आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किये जायेंगे।

        जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में भी सत्यापन का कार्य अब प्रत्येक वार्ड में प्रारंभ किया जा चुका है। सभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर सत्यापन दलों को पर्याप्त सहयोग प्रदान करें एवं उनके द्वारा माँगे गये आवश्यक दस्तावेज अनिवार्यतरू उपलब्ध करायें। जिससे सर्वे उपरान्त पात्रता अनुसार सभी पात्र हितग्राहियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत राशन सामग्री उपलब्ध करायी जा सकें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!