संभागायुक्त इंदौर संभाग आकाश त्रिपाठी आगामी 12 फरवरी 2020 को संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर राजस्व, विकास एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कान्फ्रेंस में कमिश्नर संभाग में रबी उपार्जन की तैयारी, उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा, आपकी सरकार आपके द्वार अन्तर्गत जनमित्र शिविरों की समीक्षा, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा, नदी पुर्नजीवन की समीक्षा, गौशाला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल एवं भवन संनिर्माण की पंजीकृत हितग्राहियों का सत्यापन, पोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि पर विस्तार से समीक्षा करेंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









