इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को शुकवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। घटना का पता उस वक्त पता चला जब होर्डिंग कंपनी के कर्मचारी एटीएम से पैसे नहीं निकलने की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे। उस दौरान एटीएम का लॉक खुला मिला। एटीएम मषीन में गड़बड़ी की आषंका होने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही एएसपी प्रशांत चैबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। एएसपी के अनुसार मौके पर एटीएम के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले है। वही जिस तरह से चोरी हुई उससे प्रतीत होता है कि शातिर चोरों को एटीएम की पूरी जानकारी थी। पूर्व में भी उक्त एटीएम में चोरी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









