दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 70 सदस्यों की विधानसभा के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरूवार शाम समाप्त हो गया। सत्तर विधानसभा सीटों पर 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सर्वाधिक 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाताओं के वोट डालने के लिए कुल 13 हजार सात सौ 50 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। चुनाव के दौरान 34 हजार से अधिक बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जायेगा। पोलिंग परिसरों की सुरक्षा के लिए लगभग 40 हजार पुलिसकर्मियों समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कई कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 19 हजार होमगार्ड मतदान केंद्रों और परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता करेंगे। मतदान कर्मियों और अन्य लोगों को समय से पहुंचने की सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू हो जायेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी को होगी।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









