इंदौर नगर पालिका निगम ने शहर के पूर्वी क्षेत्र के बदहाल शासकीय स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया है। खजराना चैराहा स्थित संकुल विद्यालय में तीस लाख रुपए की लागत से बास्केटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। जबकि इसी स्कूल को आदर्श स्कूल बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। स्कूल के जीर्णोद्धार से जुड़े कार्यों का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा। इंदौर नगर पालिका निगम ने खजराना चैराहा स्थित संकुल विद्यालय की बदहाल स्थिति को बदलने का काम किया है। सभापति अजय सिंह नरूका के मुताबिक पूर्वी क्षेत्र के किसी भी स्कूल में एक भी शासकीय खेल स्टेडियम नहीं था। जबकि खजराना चैराहे के समीप स्कूल के पास की जमीन पर अतिक्रमण भी कर लिया गया था। सभापति अजय सिंह नरूका के मुताबिक इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण की मदद से इस स्कूल में 30 लाख रुपए की लागत से बास्केटबॉल स्टेडियम का निर्माण करवाया गया है। जबकि इसी स्कूल को आदर्श स्कूल बनाने की भी तैयारी कर ली गई है। नई योजना के तहत शासकीय स्कूल में करियर काउंसलिंग, ऑडिटोरियम के साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









