मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी इंदौर पहुंचे है। डीजीपी ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की जन समस्याओं को सुना और उनके सवालों के जवाब दिए। डीजीपी वीके सिंह के सामने एडिशनल एसपी ने सीसीटीवी फुटेज, हाइवे पर पेट्रोलिंग की बात की, तो एक टीआई ने अपने थाने में पड़े कंडम वाहनों को जल्द से जल्द नीलाम करने की बात कही। वीके सिंह के सामने वहीं ट्रैफिक मुद्दे पर एडिशनल एसपी महेंद्र जैन ने पुलिस बल मांगने की अपनी बात रखी। साथ ही अन्य समस्याएं समेत पुलिसकर्मियों के इलाज को लेकर अस्पताल की मांग की गई। वही पुलिस क्वार्टर संबंधी समस्याओं की बातें वीके सिंह के सामने पुलिस कर्मियों ने रखी, वहीं वीके सिंह ने पुलिस कर्मियों के जवाब देकर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण होने का अश्वासन दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









