अपकमिंग मूवी गैंग्स ऑफ बनारस के प्रमोशन के लिए फिल्म निर्देशक शेखर सूरी, शाइना और मुख्य अभिनेता करणनाथ इंदौर पहुंचे। यहां इन्होंने सबसे पहले भगवान खजराना गणेश के दर्शन कर फिल्म के टीजर को लांच किया।
बॉलीवुड में साउथ की कई फिल्मों के हिंदी रिमेक बनने के बाद अब एक बार फिर साउथ की ही एक और मूवी पोला धवन का हिंदी रिमेक बनकर तैयार है। निर्देशक शेखर सूरी ने इसे गंस आफ बनारस के नाम से तैयार किया है। इस फिल्म से लगभग 11 साल बाद फिल्म अभिनेता करण नाथ दोबारा बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं, तो वही अब तक साउथ की फिल्मों में कई तरह की भूमिका निभाने वाले गणेश वेंकटरमन इसमें नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। वैसे तो फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले मिनी मुंबई कहलाने वाले इंदौर शहर में फिल्म का टीजर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म के निर्देशक शेखर और शाइना भी मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए फिल्म के मुख्य अभिनेता करणनाथ ने अपने कैरेक्टर और फिल्म को लेकर किए गए अपने कड़े परिश्रम के बारे में बताया। तो वहीं फिल्मी कलाकारों ने इंदौर शहर की स्वच्छता और सफाई की जमकर तारीफ की। फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने वाले गणेश ने बताया कि, फिल्म का टीजर लॉन्च करने से पहले उन्होंने खजराना गणेश के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद भी लिया, ताकि फिल्म को सफलता मिल सके। वही फिल्म में अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली ब्राजीलियन नतालिया ने बताया कि, वैसे तो अभी तक वे 5 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन गंस ऑफ बनारस में काम करने के दौरान उन्हें बनारस शहर को जानने और समझने का मौका मिला।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









