छतरपुर एसडीएम अनिल सबकाले पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाषों ने एसडीएम की गाड़ी और ऑफिस में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रेम सिंह, एएसपी जयराज कुबेर, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
एसपी बंगले के सामने स्थित तहसील कार्यालय में गुंडों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाषों ने एसडीएम चेंबर में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में पीछे से आए बदमाषों ने एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर अधिकारी कर्मचारी दहशत में आ गए। जब तक घटना की सूचना पुलिस को दी जाती तब तक गुंडे भाग निकले। सूचना मिलते ही तहसील कार्यालय में लोगों का जमावड़ा लग गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लगा हुआ है। ऐसा अनुमान है कि विगत दिनों शहर के जिन बड़े भूमाफिया पर कार्रवाई हुई उनमें से किसी एक ने हमला करवाया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









