प्रयोग के तौर पर मंगलवार को बीआरटीएस पर चलाई पिंक सिटी बस

इंदौर में महिलाओं को सुरक्षित सफर मिल सके इसको लेकर पिंक सिटी बस का सफर शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रयोग के तौर पर पहली पिंक सिटी बस बीआरटीएस पर चलाई गई। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो पिंक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इंदौर में पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में तय किया गया था कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पिंक सिटी बसें चलाई जाएगी। तय की गई इस योजना का मूर्त रूप मंगलवार को देखने को मिला। इंदौर के बीआरटीएस पर पिंक सिटी बस सफर करती हुई दिखाई दी। खास बात यह है कि यह बस सिर्फ महिलाओं के लिए ही होगी। हालांकि अभी सिर्फ प्रयोग के तौर पर एक पिंक बस को चलाया गया है, जबकि आने वाले समय में पिंक बसों की संख्या में इजाफा होने की पूरी संभावना है। पिंक सिटी बसें पूरी तरह से हाईटेक होगी और इसमें महिला यात्रियों के साथ अटेंडर भी महिला ही होगी। हालांकि अभी पिंक सिटी बस के चालक पुरुष है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही पिंक सिटी बसों की ड्राइविंग सीट पर भी सिर्फ महिलाएं ही दिखाई देगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!