निगम ने किया होर्डिंग लगाने वाली संस्थाओं से राशि वसूलना शुरू

इंदौर नगर पालिका निगम ने अपने विज्ञापन नीति के तहत होर्डिंग लगाने वाली संस्थाओं से राशि वसूलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम कौटिल्य एकेडमी पहुंची। कौटिल्य एकेडमी ने विज्ञापन नीति के तहत नगर निगम को राशि का भुगतान नहीं किया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद जब इस शैक्षणिक संस्थान की तरफ से बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर धावा बोल दिया
नगर निगम की टीम को देखते ही कौटिल्य एकेडमी ने तत्काल अधिकारियों को बकाया राशि का चेक दिया तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। जब मीडिया की टीम कवरेज के लिए गई तो कौटिल्य एकेडमी के बाउंसरों द्वारा विवाद किया गया। पत्रकारों के साथ इंदौर नगर पालिका निगम राजस्व वसूली को लेकर इस बार खासा गंभीर है। यही वजह है कि राजस्व में बढ़ोतरी के लिए नई विज्ञापन नीति पर भी नगर निगम ने अपनी नजरें टिका रखी है। मंगलवार को नगर निगम का अमला कौटिल्य एकेडमी नामक शैक्षणिक संस्थान पर पहुंचा और विज्ञापन नीति के तहत बकाया राशि के भुगतान के लिए कार्रवाई की तैयारी की। कौटिल्य एकेडमी को नगर निगम की तरफ से पहले ही नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण अधिकारी सीधे संस्थान के कार्यालय पर पहुंच गए। निगम के अधिकारियों को देखते ही कौटिल्य एकेडमी में हड़कंप के हालात बन गए। वही मौके पर पहुंची मीडिया को भी कौटिल्य एकेडमी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया जिससे वहां भी विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि जब मामले ने तूल पकड़ा तो कौटिल्य अकेडमी के संचालकों ने तत्काल बकाया राशि का चेक जमा करवाकर अपनी गलती को सुधारने का प्रयास किया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!