आईपीएस एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया डीएवीवी यूनिवर्सिटी में हंगामा

इंदौर : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर में शुक्रवार को आईपीएस एकेडमी के विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने यहां चैनल गेट तोड़ने का प्रयास किया और कुलपति से भी बहस की।

बीएससी पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा के रिजल्ट में 114 में 80 विद्यार्थी फेल हो गए। इसी से नाराज छात्र जांच और दोबारा मूल्यांकन की मांग लेकर यहां पंहुचे थे। खराब रिजल्ट आने के बाद ही छात्रों में रोष व्याप्त था, जिसका स्वरूप शुक्रवार दोपहर देखने को मिला। गुस्साए छात्र दोपहर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें बाहर बुलाने की मांग करने लगे। छात्र इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने चैनल गेट तोड़ने की कोशिश की। कई छात्र चैनल गेट पर चढ़ गए और हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी रहा। हंगामा कर रहे छात्रों की मांग थी कि तत्काल आदेश जारी कर दोबारा मूल्यांकन करवाया जाए। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!