आम बजट को लेकर इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक स्वास्थ्य चिकित्सा रोजगार सहित इनकम टैक्स में रियायत जैसे बड़े निर्णय आम आदमी के हित में साबित होंगे। वही इंदौर को मिलने वाली 3 ट्रेनों पर भी उन्होंने अपनी राय रखी। दरअसल इंदौर दिल्ली को लेकर मिलने वाली ट्रेन निजी संचालकों द्वारा चलाई जाएगी। जिस पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जब रेलवे में निजी भागीदारी बढ़ेगी तो काॅम्पीटिषन बढ़ेगा और इसका फायदा आम यात्रियों को होगा। उन्होंने इसके पीछे विमानों में चलने वाली प्रतिस्पर्धा का हवाला दिया। लोकलुभावन बजट को लेकर जहां बीजेपी अपनी पीठ थपथपा रही है। वही कांग्रेस अन्य पार्टी इस बजट में निजीकरण को बढ़ावा देने के मामले को लेकर सवाल उठा रही हैं। साथ ही रोजगार को लेकर पिछले बजट में भी घोषणाएं की गई, जो इस बार भी बरकरार है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









