गैर को यूनेस्को की लिस्ट में षामिल करने की कवायद

इंदौर में रंगपंचमी के मौके पर निकलने वाली गैर को जहां यूनेस्कों की लिस्ट में शामिल करवाने की कवायद जिला प्रशासन कर रहा है, वही जिला प्रशासन के साथ नगर निगम और पर्यटन विभाग ने भी गैर के जुलूस को बढ़ावा देने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। जिला प्रशासन ने इस बार गैर में शामिल होने वालों के साथ इसे पर्यटकों के लिए भी बेहद खास बनाने की तैयारी की है। जिला प्रशासन ने गैर मार्ग के बीच में ऐसे आवासीय और व्यावसायिक भवनों की पहचान की है, जहां से आगंतुक और पर्यटक गैर के जुलूस को देख सकेंगे। दरअसल इंदौर में रंग पंचमी के मौके पर निकलने वाली परंपरागत गैरों को अब देशभर के साथ विश्व के पटल पर भी अनूठी पहचान दिलाने की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर कार्यालय में इस संदर्भ में विचार विमर्श के लिए बैठक आहूत की गई। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन, नगर निगम और पर्यटन विभाग ने जुलूस मार्ग के बीच में लगभग 100 ऐसी इमारतों की पहचान की है, जिसमे पर्याप्त बैठने की जगह के साथ बुनियादी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इन इमारतों को रेंट पर लेकर पर्यटकों के लिए जुलूस देखने की व्यवस्था करने पर भी जिला प्रशासन विचार कर रहा है। कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया कि इन स्थानों की जीआईएस टैगिंग करवाकर इनकी बुकिंग करवाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि आने वाले पर्यटक सुविधाओं के साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद ले सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!