इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के केसरबाग रेलवे ब्रिज पर एक 25 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मामला देर रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के केसरबाग ब्रिज का है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि, एक 25 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लगभग 25 साल की युवती जींस और टीशर्ट पहने हुई थी, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









