इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। अब घर में बैठी एक युवती को 4 से 5 बदमाश छेड़छाड़ करने की नीयत से पहुंचे थे। लेकिन युवती ने बहादुरी दिखाते हुए षोर षराबा करना शुरू कर दिया। युवती की आवाज सुनकर बाहर मौजूद घर के लोग पहुंच गए और बदमाशों की जमकर पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता पुलिस के समक्ष क्षेत्र के ही गुंडों की शिकायत करने पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि वह घर में बैठी थी इसी दौरान चार से पांच बदमाष घर में घुस गए और उसे गालियां देने लगे व उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बदमाषों को देख युवती ने षोर मचाना षुरू कर दिया। युवती की आवाज सुनकर परिजन घर पहुंच गए और बदमाषों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सभी लोगों ने बदमाषों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









