आपने डॉग शो तो बहुत देखे होंगे, लेकिन इंदौर में फिलाईन क्लब ऑफ इंडिया ओर चेप्टर फिलाईन क्लब ऑफ इंदौर के तत्वावधान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैट शो का आयोजन आगामी 2 फरवरी को होने जा रहा है। कैट शो के आयोजक मनीष गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि, इंदौर में अंतरराष्ट्रीय कैट शो होने जा रहा है, जिसमें प्रतियोगिता में पूरे हिंदुस्तान से बिल्लियां आएगी, और अकेले इंदौर से इस प्रतियोगिता में 80 प्रतिवर्ष पार्टिसिपेंट रहेगा। इस कैट शो में लगभग 20 तरह की प्रजातियों की लगभग 150 बिल्लियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों की एक्जोटिक केट्स शामिल होंगी। इस शो में जज के रूप में अमेरिका से जेन रॉगर व ऑस्ट्रेलिया के ऐलन रेमंड आ रहे है। विशेष सत्र में बिल्लियों के रखरखाव पर फिलाईन क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिब पठान बिल्लियों के डीवर्मिंग एवं वैक्सीनेशन पर महू पशु महाविद्यालय के डॉक्टर हेमंत मेहता तथा पाचन तंत्र पर मुम्बई के डॉक्टर धनंजय पंडित व बेंगलुरु के डॉक्टर पेट बायोटिक प्रोफेसर अपने विचार रखेंगे, और बिल्ली पालको को उनके रखरखाव की जानकारी भी दी जाएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









