शंकरा आई हॉस्पिटल का लोकार्पण

वैसे तो मानव की सभी अंग मूल्यवान होते है, लेकिन मनुष्य के लिए सबसे जरूरी अंग आंखें होती है, जिससे वह सभी को देख सकता है। आज इंदौर के शंकरा आई हॉस्पिटल में आंखों के इलाज के लिए शहर को एक नई सुविधा मिल गई है। श्री कांची कामकोटी मेडिकल ट्रस्ट द्वारा स्कीम 74 में शंकरा आई हाॅस्पिटल गुरुवार से शुरू हो गया।
कामकोटी ट्रस्ट के साथ ही शांतिकुमार अग्रवाल छाबछरिया की स्मृति में शुठीबाई शारदादेवी पारमार्थिक एवं धार्मिक ट्रस्ट ने इस हाॅस्पिटल के निर्माण में एक करोड़ रुपये दान किए हैं। गुरुवार को मप्र के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला द्वारा इसका लोकार्पण किया गया। शंकरा आई फाउंडेशन का देश मे यह 11वां सेंटर है। स्कीम 74 में बने इस हॉस्पिटल की खासियत यह है कि यहां आने वाले मरीजों को एक महीने की दवा भी हॉस्पिटल द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। मरीजों को लाने ले जाने के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। एक लाख 25 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्रफल में यह हाॅस्पिटल बनकर तैयार हुआ है। यहां आई बैंक भी शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इस दौरान कहा कि जिस तरह से इंदौर में इस हॉस्पिटल का लोकार्पण हुआ है हम चाहते हैं कि जल्द मध्यप्रदेश में भोपाल जबलपुर ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी यह हॉस्पिटल बने। आंखों के इलाज के लिए एक फरवरी से यहां सेवाएं शुरू हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!