कोरोना वायरस को लेकर भयभीत न हो अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय- डब्‍ल्‍यूएचओ

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से कोरोना वायरस को लेकर भयभीत न होने की अपील की है। इस वायरस के संक्रमण से विश्‍व में 106 व्‍यक्तियों की मौत हो चुकी है और साढ़े चार हजार लोग इससे संक्रमित हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने चीन को इस वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्‍यक सहायता देने का भी आश्‍वासन दिया। भारत और अमरीका सहित दुनिया के सभी देश चीन के हुबेई प्रांत से अपने नागरिकों को वापिस बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने स्‍पष्‍ट कहा कि वह विदेशी नागरिकों को बाहर निकालने की सिफारिश की जरूरत नहीं समझता। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में भारत के ढाई सौ से अधिक नागरिक हैं, जिसमें अधिकतर शोध छात्र और अंतरराष्‍ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले लोग हैं।

आपको बता दे कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस नये वायरस को बड़ा वैश्विक खतरा घोषित किया था। हालांकि उसने इसे अंतरराष्‍ट्रीय जन स्‍वास्‍थ्‍य आपातकाल का दर्जा नहीं दिया है। वही केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में लोगों से राष्‍ट्रीय हेल्‍पलाइन नम्‍बर पर स्‍वयं जानकारी देने का आग्रह किया है। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में चौबीसों घंटे एक कॉल सेंटर कार्य कर रहा है। इसका नम्‍बर है- 011-23978046

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक हवाई अड्डों पर लगभग 35 हजार यात्रियों की जांच हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि अभी तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!