महाराष्ट्र के नासिक जिले में कल यात्री बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में नौ महिलाओं सहित 25 लोगों की मौत हो गई और 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव-देवला रोड पर मेहसी-फाटा में हुई। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। राज्य परिवहन विभाग ने प्रत्येक मृतक आश्रित को दस-दस लाख रूपये सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









