वित्तमंत्री ने पेश किया लेखानुदान, संविधान का पाठ न पढ़ाए:कमलनाथ, विपक्ष का आरोप- प्रदेश में संवैधानिक संकट

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में भारी हंगामा हुआ है। मंदसौर गोली कांड पर विपक्षी विधायकों ने सरकार पर सदन की अवमानना का आरोप लगाया है। दरअसल, सोमवार को मंदसौर गोली कांड और नर्मदा किनारे पौधरोपण के मामले में सही ठहराया गया था। मंगलवार को इस मामले में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों सदन के बाहर अलग तरह की बातें कहीं थी। इधर, भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सदन की कार्यवाही प्रभावित कर रहे हैं। 

विधानसभा में बजट सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ विशेषाधिकार भंग की सूचना देने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि लंबे वक्त के बाद भाजपा विपक्ष में बैठी है। भाजपा का सफर मंगलमय हो। विपक्ष हमें संविधान का पाठ न पढ़ाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि मंत्रियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

वित्तमंत्री ने पेश किया लेखानुदान: प्रश्नकाल के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वित्त मंत्री तरुण भनोत विधानसभा में अगले चार महीने का खर्च चलाने के लिए 89 हजार 400 करोड़ रुपए का लेखानुदान पेश किया। लोकसभा चुनाव की वजह से राज्य सरकार वार्षिक बजट पेश नहीं कर रही है। इस कारण लेखानुदान लाया गया है।  
लेखानुदान का मतलब ऐसे समझा जा सकता है कि सरकार अगले कुछ महीनों के लिए बजट से पैसे उधार ले रही है, जब बजट पेश होगा तो लेखानुदान की राशि कम कर दी जाएगी। इससे पहले वर्ष 2014 और 2009 में भी लेखानुदान आ चुका है। लेखानुदान में के समय न तो कोई नया कर लगाया जाता है और न ही कोई नई घोषणा की जाती है। मतलब ये कि जैसा चल रहा है वैसा अगले चार महीने और चलता रहेगा। लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में पूर्ण बजट आएगा
सत्र के दौरान नगरीय निकाय चुनाव में कुष्ठ रोगियों को पात्रता संबंधी विधेयक पेश किया जाना है। इस विधेयक के पारित होने पर कुष्ठ रोगियों को नगरीय निकाय चुनाव में लड़ने की पात्रता मिल जाएगी। अब तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक है। कुष्ठ रोग साध्य होने के कारण यह रोक हटाई जाना है। इसके साथ ही पंचायत और तकनीकी शिक्षा से संबंधित विधेयक भी विधानसभा में पेश किए जाने हैं। सत्र शुरू होने के पहले सोमवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी होगी।
विधानसभा अध्‍यक्ष एनपी प्रजापति ने बताया कि सत्र के लिए अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 727 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं। ध्‍यानाकर्षण की 167, स्‍थगन की आठ, शून्‍यकाल की 64 सूचनाएं और तीन याचिकाएं मिली हैं।  वर्तमान विधानसभा के प्रथम बार चुने विधायकों ने 309 प्रश्‍न लगाए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!