इंदौर के डीआईजी कार्यालय में होने वाली मंगलवार को जनसुनवाई में एक परिवार पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने से परेशान होकर आत्मदाह करने पहुंचे, लेकिन समय रहते पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ लाए केरोसिन को छीन लिया। वही पति-पत्नी और दो बेटियां पुलिस पर आरोप लगाती नजर आई। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने डीआईजी के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे कि, उनके पड़ोस में रहने वाले पुरन और संध्या जैन ने फर्जी साइन करवा कर हमारे घर पर कब्जा कर रखा है। लेकिन वह लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रहे, लेकिन कोई सुनवाई पुलिस नहीं कर रही। जिससे वो परेशान हो चले। पीड़ित सुरेश तिवारी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ केरोसिन लेकर आत्मदाह करने डीआईजी ऑफिस पहुंचे, लेकिन उससे पहले से पुलिस अधिकारियों को तिवारी दंपत्ति के आत्मदाह करने की सूचना लग गई, और तुरंत पुलिस अधिकारियों ने उनके पास जाकर उनसे केरोसिन का डब्बा छीन लिया। वही डीआईजी रुचिवर्धन मिश्रा ने पूरे परिवार से अकेले में चर्चा की, जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 00000000000000000000000000
00000000000000000000000000
पीटीएस में पदस्थ जितेंद्र चैहान की पत्नी ने की शिकायत
हमेशा पुलिस द्वारा आम जनता प्रताड़ित होती है, लेकिन इंदौर पुलिस की जान सुनवाई में एक ऐसा किस्सा आया है, जिसमें अपनी पत्नी को परेशान करने वाला खुद एक खाकी वर्दी वाला सिपाही निकला। घरवाली बाहरवाली के किस्से तो हमेशा सुनाई देते हैं, लेकिन यदि पुलिस के आरक्षक इस तरह की घटना को अंजाम देंगे तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा, यह सोचने वाला विषय पीटीएस में पदस्थ आरोपी जितेंद्र चैहान की पत्नी इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में आई, जहां उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके पति से एक औरत के अवैध संबंध है, और जिसके कारण जितेंद्र ने उसको छोड़ दिया है, पत्नी का नाम रीना बताया जा रहा है जो कि पुलिस से अपने पति के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी, पुलिस जन सुनवाई के बाद उसे आश्वस्त कर के पुलिस अधिकारियों ने भेजा दिया है, लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पुलिस अधिकारी या पुलिस के जवान इस प्रकार से महिलाओं का शोषण करके उन्हें छोड़ देते हैं। कुछ समय पहले तुकोगंज थाना क्षेत्र का एक जवान द्वारा भी एक महिला से शादी करके उसे छोड़ दिया गया था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









