इंदौर महू किशनगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हत्या के आरोपित ने थाने में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि, आरोपित को 2 दिन पूर्व अपने मामा की हत्या के आरोप में थाने में लाया गया था। घटना इंदौर किशनगंज थाने की है, पुलिस द्वारा 2 दिन पूर्व आरोपित गोपाल पचोरी को हत्या के आरोप में किशनगंज थाने पर लाया गया था, व उससे पूछताछ चल रही थी। वहीं कमलेश ने पुलिस अभिरक्षा में फांसी लगा ली, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी किशनगंज थाने पहुंचे, और लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। वहीं डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र ने जुडिशल इंक्वायरी की बात कही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









