सुपारी कारोबारी की बेटी को घर में बंद कर ससुराल वालों ने की मारपीट

सियागंज के सुपारी कारोबारी की बेटी को ससुराल में प्रताड़ित करने और कमरे में बंद रखकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। षिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मल्हारगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मामला सियागंज में सुपारी व्यापारी ओमप्रकाश कटारिया की बेटी गीता कटारिया का है। गीता की शादी पुनीत सचदेव निवासी राजमोहल्ला के साथ 10 मार्च 2009 में हुई थी। 26 जनवरी को गीता का जन्मदिन था तो ओमप्रकाश मिलने उसके घर पहुंचे। गीता के परिजन घर के बाहर खड़े रहे लेकिन गीता के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को मिलने तक नहीं जाने दिया। पता चला कि बेटी तीसरी मंजिल पर ताले में कमरे में बंद है। इस पर ओमप्रकाश ने डायल 100 को कॉल किया और पुलिस की मदद से ताला खुलवाकर बेटी को मुक्त कराया। गीता ने बताया कि पुनीत उसे कहीं जाने-आने नहीं देता था। जब भी घर से जाता, ताला लगाकर बंद कर जाता। यहां तक कि उससे पागल करने के लिए हद पार करते हुए प्रताड़ित किया जाता था। उसे जलती हुई सिगरेट से दागा जाता था, ताकि गीता पागल हो जाए। गीता को प्रताड़ित कर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने गीता की रिपोर्ट पर पुनीत, सास सपना, ससुर श्यामलाल सचदेव और ननद भूमिका के खिलाफ केस किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!