वर्ल्ड कप में पाक से नहीं खेलेगा भारत,सरकार ने मना किया तो: बीसीसीआई

पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले को लेकर संशय बरकरार है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, “इसे लेकर कुछ समय बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर हमारी सरकार को लगता है कि हमें पाक से नहीं खेलना चाहिए, तो जाहिर है कि हम नहीं खेलेंगे।” इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, “अगर पाकिस्तान से मैच नहीं होता है तो उसे अंक मिल जाएंगे। वहीं, फाइनल में भारत-पाक का सामना हुआ और टीम इंडिया नहीं खेली तो पाकिस्तानी टीम बिना खेले ही चैम्पियन बन जाएगी।” भारत-पाक की टीमें पिछली बार आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आमने-सामने हुई थीं। तब फाइनल जीतकर पाक टीम चैम्पियन बनी थी।

मैच नहीं खेलने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली: आईसीसी
दूसरी ओर, आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेव रिचर्डसन ने इस मामले पर ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात की। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक दोनों बोर्ड की ओर से मैच नहीं खेलने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। साथ ही हमने भी दोनों बोर्ड को इस मामले में कुछ नहीं लिखा।

हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ: रिचर्डसन
रिचर्डसन ने कहा, “हमारी संवेदनाएं इस घटना से प्रभावित हुए लोगों के साथ है। हम बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सहित अपने सदस्यों के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल वर्ल्ड कप के तय कार्यक्रम के अनुसार भारत-पाक मैच सहित किसी भी अन्य मुकाबले के नहीं खेले जाने के कोई संकेत नहीं है।”

भारत-पाक मैच के टिकट के लिए फाइनल से भी ज्यादा आवेदन मिले

रिचर्डसन ने कहा, “भारत-पाक मैच के टिकट के लिए सबसे ज्यादा चार लाख आवेदन मिल चुके हैं। हालांकि, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) की दर्शक क्षमता सिर्फ 25 हजार है। इससे कई लोगों को निराशा होगी। दर्शक सिर्फ इंग्लैंड से ही नहीं, बल्कि अन्य देशों से भी यह मैच देखने आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के टिकट के लिए ढाई लाख और फाइनल मुकाबले के लिए 2 लाख 60 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!