उज्जैन में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। विश्व के कई देशों में अब तक हजारों लोगों के इस वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब मप्र में भी इस वायरस की दस्तक ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को हलाकान कर दिया है। कोरोना वायरस को लेकर मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रमुख सचिव सहित सभी जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। वही अलर्ट के चलते निजी और शासकीय अस्पतालों के साथ ही एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी करते हुए निगरानी करने की बात कही गयी है। दरअसल मप्र के उज्जैन में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है, जिसका माधवनगर स्थित अस्पताल में इलाज जारी है। जिस युवक में ये वायरस मिला है वो चीन से ही आया है, ऐसे में वायरस से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। यही नहीं वायरस की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने दिए है। गौरतलब है कि अकेले चीन में ही इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 
इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जाड़िया ने बताया कि इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर में अलर्ट जारी कर दिया है। उज्जैन में हांगकांग और चाइना मेडिकल स्टूडेंट्स और उसकी मां को ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्हें कोरोना वायरस हो सकता है, जिसकी जांच और उपचार किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने बताया इंदौर का विमानतल अंतरराष्ट्रीय विमानतल श्रेणी में आता है, जिसके लिए आज एयरपोर्ट डायरेक्टर से भी इस बारे में चर्चा की जाएगी। अभी मुख्य हांगकांग और चीन की फ्लाइट पर यात्रियों की जांच होगी साथ ही हांगकांग और चीन से वाॅया होकर भी आने वाले यात्रियों की जांच होगी। उनका कहना था उनके विषाणु जीवाणु एक अवधि तक रहते हैं। इसलिए उन लोगों को अलग रखा जाएगा, ताकि यदि उनको कोई संक्रमण हो तो उसका प्रभाव पता चल सके साथ ही एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों को इसके बचाव की जानकारी दी जाएगी। इस वायरस से घबराने की बजाय सावधानी की जरूरत है जैसे बुखार आना सर्दी जुखाम सांस फूलना सीने में जकड़न आदि ऐसे लक्षण हो तो तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इसकी जांच करवाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!