हुक्का गुड़गुड़ाते मिले 50 से अधिक युवक युवतियां, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित जंजीरवाला चैराहे पर बहुमंजिला इमारत के पांचवी मंजिल विनोस विंडोस होटल में आवैध रूप से लॉन्ज बना कर हुक्का बार पर प्रशासन व पुलिस सहित कई विभागों ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक युवक युवतियां लॉन्ज में पाए गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग सहित ड्रग फूड और नगर निगम के कई अधिकारी होटल पहुंचे। यहां तंबाकू से निर्मित हुक्का बार संचालित होता हुआ पाया गया, जिस पर एसडीएम अंशुल खरे व तुकोगंज पुलिस द्वारा मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद अंजाम दी गई है। यहां पर कई दिनों से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। होटल में अलग से टीन शेड बनाकर उसके ऊपर लॉन्ज निर्मित किया गया था। इसी लॉन्ज में कई फ्लेवर में हुक्का परोसा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक युवक युवतियां लॉन्ज में पाए गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को देखकर उनमें अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिनमें से कई फरार हो गए। पूरी कार्रवाई में मैनेजर शिवहरे व होटल संचालक अंतर सिंह यादव मौके से फरार है। कार्रवाई में होटल से फूड प्रोडक्ट व तंबाकू से निर्मित प्रोडक्ट के भी सेंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं होटल के किचन में गंदगी व सीवरेज की लाइन खुली मिलने के चलते हजारों रुपए का चालान भी नगर निगम द्वारा काटा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!