इंदौर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक मरीज के द्वारा दरवाजा बजाकर शोर मचाने पर हत्या कर दी थी।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवाय स्थित सीआरपी लाइन में पुलिस को दो दिन पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशाना थे, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्डम करवाया, उसमें पुलिस को पूरे मामले में साफ हो गया कि, किसी ने मृतक के साथ मारपीट कर हत्या की है। पुलिस ने मृतक की पहचान भोजराज के रूप में की, मृतक बड़वानी का रहने वाला था, और अपनी पेट का इलाज करवाने इंदौर आया था, लेकिन वो इलाज के डर से एमवाय अस्पताल के वार्ड से बहार भाग गया, और अस्पताल के पीछे कुछ लोग बैठे थे, उनके पास जाकर बैठ गया और लोगों के घर के दरवाजे बजाने लग गया, लेकिन उसको मना करने पर वो नहीं माना और आरोपियों ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









