मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब संगठन के स्तर पर मैदान संभाल रही है। इसी कड़ी में पहले भोपाल और अब इंदौर के सेवादल कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सेवा दल के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि उनकी सरकार 2 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है और अगले चरण में और और किसानों का कर्ज माफ करेगी। इस दौरान सचिन यादव ने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में बीजेपी ने किसी एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया। वही बाला बच्चन ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि वहां भाजपा नहीं जीत पाएगी। बाला बच्चन ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी तरह का बयान लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने भी दिया। उन्होंने भी कहा कि दूसरे चरण में कर्ज माफी के लिए उनकी विधानसभा में सभी मंत्री जा रहे हैं और किसानों के कर्ज माफी के दूसरे चरण को फायदा देने की कोशिश की जा रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









