इंदौर में देर रात कैटरिंग का काम करने वाले युवक को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंक धारदार हथियार से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश युवक की बाइक लूटकर फरार हो गए। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। इंदौर शहर में देर रात तक पुलिस की गस्त पर तीन बाइक सवारों लुटेरों ने सवालिया निशान खड़े कर दिए है। बदमाषों ने खजराना थाना क्षेत्र स्थित निपानिया में कैटरीन का काम करने वाले ओमकार नामक व्यक्ति को पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंखों में लाल मिर्ची पाउडर छिड़क दिया, जिससे वह बाइक से गिर गया। उसे रोकने के बाद बदमाशों ने घायल पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों ही बदमाश घायल की दो पहिया वाहन लेकर फरार हो गए। वहीं राहगीरों की मदद से पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत उसे एमवाय अस्पताल ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाष षुरू कर दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









