इंदौर के गीता भवन चैरहे पर आत्मदाह करने वाले बुजुर्ग रामचंद्र प्रजापत की मौत हो गई। दो दिनों तक चले इलाज के बाद आज शाम रामचन्द की मौत हो गई ,वही बुजुर्ग के द्वारा आत्मदाह को लेकर परिजनों ने कई तरह के प्रश्न खड़े किए है और आईजी से भी इन्ही सब बातों को लेकर मुलाकात की है फिलहाल घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना दो दिन पहले शाम गीता भवन चैरहे की है गीता भवन चैराहे पर 72 वर्षीय रामचंद प्रजापत ने आत्मदाह कर लिए था, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही जहां रामचंद्र के परिजनों ने पूरे ही मामले में कई तरह की आशंका व्यक्त की है। परिजनों का कहना है कि वह रोजाना की तरह इस तरह के धरने प्रदर्शन में जाते थे और कम्युनिस्ट पार्टी से सालों से जुड़े हुए थे और इससे भी बड़े बड़े मुद्दों पर उन्होंने पार्टी के साथ जुड़ कर प्रदर्शन किए। परिजनों ने पूरी घटना की जांच करने की मांग की है। वही रामचंद्र के जेब मे एक लेटर भी निकला था, जिसमे उनके हस्ताक्षर थे। उसको लेकर भी परिजनों ने कई तरह की आशंका व्यक्त की है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









