शहीद टंट्या भील की 178 वीं जयंती

शहीद टंट्या भील की 178 वीं जयंती के मौके पर इंदौर में बिरसा ब्रिगेड के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिरकत करने के लिए सीएम कमलनाथ, एनसीपी प्रमुख शरद पंवार के साथ ही सरकार में मंत्री उमंग सिंघार और झाबुआ सांसद कांतिलाल भूरिया मौजूद रहे।
शहीद टंट्या भील की 178 वीं जयंती के मौके पर मंच से ब्रिगेड को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम प्रदेश में है, पर मैंने यहां आना चुना। उन्होंने कहा की प्रदेश की पहचान देश-दुनिया में आदिवासी से थी, और बिना आदिवासी के विकास के प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। वही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, आपके कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, आज की जरूरत आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की है। सरकार सबसे ज्यादा प्राथमिकता आदिवासी नौ-जवानों को देगी। सरकार को आदिवासियों का रक्षक करार करते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस ने चार मंत्री दिए है, जिससे आदिवासियों की उन्नति हो सके, मुख्यमंत्री ने आदिवासियों को शिक्षा और रोजगार देने पर भी जोर किया, और कहा कि इस प्रदेश में कोई भी आदिवासी बेरोजगार नहीं रहेगा।
महाराष्ट्र से आये एनसीपी नेता शरद पंवार ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि, आज ही के दिन पैदा हुए महानायक टंट्या भील ने समाज में अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए अपना जीवन दिया। इस देश के विकास में आदिवासी का भी बड़ा योगदान है, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के आदिवासी की समस्या एक-सी है, लेकिन खुशी इस बात की है कि आदिवासियों के विकास, शिक्षा और कृषि पर बात करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तैयारी की है। संसद भवन में भी टंट्या भील की प्रतिमा लगाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी जमीन पर महानायक टंट्या भील का जन्म हुआ, और बाबा अंबेडकर का भी जन्म यहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने देश का मालिक आदिवासी को बताया। पंवार ने कहा कि, देश में जंगल को संवारने और समृद्ध करने का काम आदिवासी ही करते है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!