इंदौर में नेहरू स्टेडियम में सीएम कमलनाथ ने झंडा वंदन कर प्रदेश वासियों को संबोधित किया, इस दौरान सीएम ने कई सरकारी विभाग को अधिकारियों को सम्मानित किया।
सीएम कमलनाथ और कलेक्टर लोकेश जाटव ने गोताखोर पलक शर्मा और श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा पलक शर्मा का सम्मान किया है। इस दौरान पलक शर्मा ने सीएम कमलनाथ को ज्ञापन भी मंच पर सौंपा है। जिसमें डाइविंग बोर्ड नए लगवाने का जिक्र किया गया है। जिसमें सीएम ने छात्रा को बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि, पलक शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को दो रजत पदक और साथ ही एक स्वर्ण पदक जीता, एवं एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली महिला गोताखोर होने का गौरव हासिल किया है। पलक शर्मा के कोच रमेश व्यास है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर आईजी कार्यालय पर भी संभाग के आईजी विवेक शर्मा ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर आईजी कार्यालय के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे, जहां आईजी विवेक शर्मा ने अपने सभी विभाग के स्टाफ से मिलकर गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। पुलिस कंट्रोल रूम, डीआईजी ऑफिस पर भी झंडा वंदन किया गया, यहां झंडा वंदन एसपी सूरज वर्मा ने किया, इस मौके पर पुलिस विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। एसपी ने गणतंत्र दिवस की सभी नगरवासी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









