आईपीएस के माता-पिता सहित 5 की मौत,उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में

सोमवार रात आठ बजे हमीरपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटमपुर के बीरपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग शादी में शामिल होने के बाद छतरपुर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के एसीपी डॉ. अरविंद कुमार आनंद मूलत: छतरपुर के रहने वाले हैं। पूरा परिवार छतरपुर में ही रहता है। सोमवार को परिवार के सदस्य रायबरेली से शादी में शामिल होने के बाद छतरपुर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने जाम लगने से खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एसीपी डॉ. अरविंद कुमार आनंद के माता-पिता, बहन, ड्राइवर व एक अन्य की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी और उसके परखचे उड़ गए।

पांच लोगों की मौत: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित हमीरपुर सागर हाइवे के बीरपुर गांव के पास सोमवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पश्चिम बंगाल में तैनात आईपीएस अरविंद आनंद की माता रजनी, पिता दिनेश रजक, बहन अंकिता, साला देवेंद्र व ड्राइवर शामिल है। आईपीएस का परिवार मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहता था। पूरा परिवार रायबरेली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सोमवार रात सभी छतरपुर के लिए लौट रहे थे। एसपी संजीव सुमन के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!