शुक्रवार को इंदौर में स्टेट बार काउंसिल चुनाव के दौरान सुबह 8 बजे से देर शाम तक वोट डालने का सिलसिला चलता रहा। चुनाव के मद्देनजर इंदौर के जिला कोर्ट परिषद में वकीलों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूरे मध्य प्रदेश में इस बार स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 58 हजार वोटर है, जिसमें 145 लोग अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से 25 सदस्यों को चुना जाएगा। वही 13 लोगों की कमेटी तय की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष से लेकर अलग-अलग पदों के लिए टीम चुनी जाती है। स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हितेश शर्मा ने बताया कि वे यदि चुनाव में विजयी होते है तो सबसे पहले मुख्य अजेंडा वकील के लिए स्वास्थ्य बीमा, काउंसलिंग बैठक पैरवी के दौरान कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है इन सभी मुद्दों का विशेष कर निराकरण किया जाएगा। वही अपना भाग्य आजमा रहे जय हार्डिया ने वकील भाइयों के हित में उचित से उचित कार्य करने की बात कही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









