कांग्रेस की सरकार आई तो गब्बर सिंह टैक्स हटाकर एक सिंगल जीएसटी कर दूंगा:राहुल

बस्तर: देश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार शनिवार को बस्तर पहुंचे। यहां जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद पांच अलग-अलग टैक्स की बजाय एक सिंगल टैक्स होगा। उन्होंने एक बार फिर मंच से पीएम मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है के नारे लगवाए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत स्थानीय पदाधिकारियों ने जगदलपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया। लंच के बाद वे हेलीकॉप्टर से आम सभा के लिए लोहंडीगुड़ा के धुरागांव पहुंचे। यहां उन्होंने रिमोट के जरिए दो फूड पार्क का लोकार्पण और एक 105 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले मक्का प्रसंस्करण यूनिट का भूमिपूजन किया। उन्होंने किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण-पत्र देने के साथ ही टाटा संयंत्र के लिए अधिग्रहित किसानों की जमीनों  वापसी का प्रमाण पत्र भी सौंपा। इसके अलावा आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे भी दिए। 
राहुल गांधी ने कहा कि बजट में पीएम मोदी ने किसानों को साढ़े तीन रुपए दिए। भाजपा के लोगों ने इसपर खूब ताली बजाई। पीएम मोदी अनिल अंबानी को 45 हजार करोड़ रुपए देते हैं और किसानों को महज साढ़े तीन रुपए। केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई तो सभी को मिनिमम इनकम की गारंटी देगी। ये पैसे लोगों के बैंक अकाउंट में सीधे पहुंचेगा।

राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले कि रमन सरकार से कहा था कि किसानों की जमीन वापस कर दो। उन्हें धान और तेंदुपत्ता का सही रेट दे दो। पर उनका तर्क था कि पैसे नहीं हैं। आज ये पैसे अचानक कहां से आए गए। दरअसल पैसों की कमी नहीं है और उनके पास भी खूब थे। वे आपका पैसा छीनकर उद्योगपतियों की जेब में डालते थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लोगों का घरेलू बिजली बिल आधा करने की बात कही थी। ये एक मार्च से लागू हो जाएग। बस्तर में दो फूड पार्क और मक्का प्रशंस्करण यूनिट होने से किसान को अपने उत्पादन का सही दाम मिलेगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 
भूपेश बघेल ने कहा कि अद्भुत संयोग है कि आदिवासियों को भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पट्‌टा दिया था जिसे पिछली सरकार ने वापस ले लिया था। अब वही पट्‌टा उनके नाती राहुल गांधी आदिवासियों को लौटा रहे हैं। 

पुलवामा में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन 

जम्मू-कश्मीर के पुलावाम में आतंकी हमले में शहीद  सीआरपीएफ के जवानों की याद में सभा में आए लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा कि जवानों की शहादत को याद करते हुए अपना प्यार उनके परिवारों को देते है। 

राहुल गांधी।

लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी बस्तर से 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव का आगाज बस्तर से किया था। इस चुनाव में बस्तर की 12 सीटों में से 11 पर कब्जा जमाने के बाद एक बार फिर उन्होंने लोकसभा के लिए बस्तर का रुख किया है। यहां वे टाटा स्टील प्रभावित किसानों को उनकी जमीनें वापस देकर मैसेज देना चाहते हैं कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो पांच साल के अंदर उद्योग नहीं लगने पर किसानों को उनकी जमीन लौटाती है।

राहुल
  • प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी का पहला दौरा 
  • पिछले दो चुनावों से बस्तर की विस सीटों पर पार्टी का दबदबा
  • बस्तर संभाग में लोकसभा की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!