नेता प्रतिपक्ष ने सागर जिले के खडेराभान गांव के अपहृत बालक की हत्या पर दुःख जताया


नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सागर जिले के खड़ेराभान गांव के 14 वर्षीय बालक अनिकेत लोधी के अपहरण और फिर उसकी हत्या पर शोक जताया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष ने खडेरा गांव पहुँचकर बच्चें के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चों के अपहरण व हत्याएं हो जाती है और शासन प्रशासन मौन है। जनता में इन घटनाओं को लेकर आक्रोश है वही असुरक्षा का भाव है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल रही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को हत्या, अपहरण और लूट के मामले में नंबर वन राज्य बना दिया है।

सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के खडेराभान गांव के किसान के 14 वर्षीय बालक अनिकेत का सोमवार को बदमाशों ने 30 लाख फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। मंगलवार को देर रात मासूम बच्चे की लाश घर के पास ही खेत मे मिली। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने खड़ेराभान गांव पहुँचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया।
मासूमों के अपहरण और हत्या की घटनाओं से भय का वातावरण
श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश में मासूमों के अपहरण, फिरौती और हत्या की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश में भय का वातावरण है। उन्होंने कहा कि नाबालिकों का अपहरण हो जाता है फिरौती की रकम मांगी जाती है। ओर अपहृत बच्चों की लाश उनके परिजनों को मिलती है, लेकिन पुलिस लाठी पिटती रह जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में प्रदेश बच्चों के अपहरण के मामले में गभीर है। अपराधी बेख़ौफ़ है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव को मंगलवार को देर रात जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। बुधवार श्री भार्गव ने खडेराभान गांव पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने अनिकेत के पिता श्री सुरेश लोधी ओर उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करते हुए श्री भार्गव ने कहा कि सरकार की नाकामी ने गरीब परिवार के घर का दीपक बुझा दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!