भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटने पर एक बार फिर सियासी घमासान मच गया है। निगम को राज्य सरकार दो भागों में बांटने का प्लान कर रही है।
इसी को लेकर भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर भोपाल शहर को दो भागों में बांटा जाता है तो इससे पहले महापौर आलोक शर्मा की लाश के दो हिस्से होने के बाद ही कर पाएगे। उन्होंने कहा कि, ये सब सरकार राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कर रही है। इसलिए किसी भी कीमत पर भोपाल के दो टुकड़े नहीं होने दूंगा। बता दें कि, राज्य सरकार ने पहले ही महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से न करवाते हुए का पार्षदों द्वारा करवाने का फैसला लिया है। लेकिन भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटने को लेकर बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर है। बीजेपी का आरोप है कि धार्मिक और राजनीतिक फायदा उठाने के उद्देश से सरकार ये फैसला करना चाहती है। और इन्हीं सबके कारण एमपी नगरीय निकाय के चुनाव टलते जा रहे है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









