इंदौर में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी की विशेष तस्वीरें भी देखने को मिली। उच्च शिक्षा और खेल मंत्री जीतू पटवारी भी मकर संक्रांति पर्व के रंग में रंगे दिखाई दिए। जीतू पटवारी अपनी विधानसभा के एक मैदान पर पहुंचे और यहां पर जमकर पतंगबाजी के साथ ही साथ अपने विशेष सियासी अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा।
उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी मकर संक्रांति के मौके पर अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। जीतू पटवारी इस विशेष पर्व पर अपने विधानसभा के एक मैदान पर पहुंचे और यहां पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। यही नहीं जीतू पटवारी ने पतंगबाजी के साथ गाने भी गुनगुनाए। इस मौके पर जीतू पटवारी ने अपने अंदाज में सियासी बयानबाजी भी की। जीतू पटवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सलाह दी है कि देश के आर्थिक परिस्थितियों को बेहतर करने के लिए उन्हें सभी दल के आर्थिक विशेषज्ञों की सलाह लेना चाहिए। इस दौरान जीतू पटवारी ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रदेश में खुशहाली की कामना भी की।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









